हाथरस, मार्च 17 -- हाथरस। मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने सोमवार की सुबह मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजीका अवलोकन किया। इस दौरान कई कर्मचारी गैर हाजिर मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने कार्यालय के प्रधान सहायक से काफी देर तक गहनता के साथ पूछताछ की। सीडीओ के निरीक्षण से स्वास्थ्य कर्मचारियों में खलबली मची रही। सीडीओ पीएन दीक्षित सोमवार की सुबह अचानक तालाब चौराह स्थित सीएमओ कार्यालय पहुंचे। सीडीओ के पहुंचते ही कार्यालय में उपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों में खलबली मच गई। सीडीओ द्वारा सबसे पहले अधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थिति पंजीका को तलब किया। उपस्थिति पंजीका देखने पर ज्ञात हुआ कि कई कर्मचारी गैर हाजिर हैं तो कई कर्मचारी ऐसे हैं जो अवकाश पर तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.