हाथरस, मार्च 7 -- हाथरस। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से स्वैच्छिक संस्था द्वारा संचालित वृद्धाश्रम नगला भुस मीतई आगरा रोड़ का सीडीओ के द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रबन्धक नीतू मिश्रा, कोमल भण्डार प्रभारी व अन्य स्टाफ उपस्थित मिला।निरीक्षण के समय वृद्धाश्रम में पंजीकृत 68 वृद्ध हैं। जिनमें 37 पुरुष एवं 31 महिलाएं हैं। पंजीकृत वृद्ध संवासियों के सापेक्ष कुल 58 वृद्ध संवासी की उपस्थिति मिले।11 कार्मिक मौके पर स्टाफ उपस्थित मिला। नास्ता व भोजन संवासियों से पूछने पर अवगत कराया गया कि सुबह चाय, पौआ दिया गया है। निर्धारित मीनू के अनुसार नाश्ता एवं भोजन दिया जा रहा है। सुबह छह बजे से सात बजे के बीच चाय व आठ से नौबजे के बीच नाशता मिलता है। एक बजे से दो बजे के बीच भोजन दिया जाता है। शाम पांच बजे से छह बजे के बीच नाश्ता नौ बजे भोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.