सीडीओ के निरीक्षण में खुली मॉडल विद्यालय निर्माण की पोल, कई जगह मिलीं खामियां
संभल, जून 27 -- विकासखंड के गांव आनंदपुर में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया, जहां कई स्थानों पर मानकों के विपरीत कार्य होता मिला। खामियां मिलने पर उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपी सिडको मुरादाबाद को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। वहीं विभाग की ओर से पूरी जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण में पीली ईंटों का उपयोग पाया गया, जबकि कई हिस्सों में प्लास्टर की फिनिशिंग भी संतोषजनक नहीं थी। एकेडमिक ब्लॉक की पहली मंजिल की ढाल तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं मिली। प्रधानाध्यापक आवास में आरसीसी ग्रूव नहीं बनाए गए थे। छात्रावास के ब्रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.