सीडीओ के निरीक्षण में कई विभागों में मिली खामियां
औरैया, मई 19 -- औरैया, संवाददाता। नवागत मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी ने मंगलवार को विकास भवन स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कार्यालयों में कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जबकि कई जगह सफाई व्यवस्था खराब पाई गई। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्टीकरण लेने और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ। इस दौरान जिला विकास अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी जिला विकास कार्यालय तथा नाजिर विकास भी मौजूद रहे। सीडीओ ने जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, उपायुक्त श्रम रोजगार, उपायुक्त स्वरोजगार, जिला उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, प्रोबेशन कार्यालय, जिला पंचायत राज विभाग समेत कई कार्यालयों का निरीक्षण किया। जिला कृषि विभाग में कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.