फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 19 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने पूर्वान्ह 10:15 बजे विकास भवन स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इसमें कई अधिकारी व कर्मचारी गैरहाजिर पाये गये। गैरहाजिर कर्मियों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। यह भी पढ़ें- सीडीओ के निरीक्षण में कई विभागों में मिली खामियांगैरहाजिर कर्मियों का निरीक्षण ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय में निरीक्षण के दौरान उपायुक्त स्वत: रोजगार सुषमा वर्मा अनुपस्थित पायी गयीं। मत्स्य कार्यालय में ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक नारद राणा, मत्स्य निरीक्षक सतेंद्र सिंह, कनिष्ठ सहायक देवांश कुमार अनुपस्थित मिले। डीपीआरओ कार्यालय में पत्रवाहक अजय गैरहाजिर थे। लिपिक दीपिका गुप्ता आकस्मिक अवकाश पर बतायीं गयीं। युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय में लिपिक राजेश कुमार मिश्र नहंी थे। प्रभ...