लखीमपुरखीरी, अगस्त 20 -- लखीमपुर, संवाददाता। कस्तूरबा स्कूलों की व्यवस्थाओं की हकीकत जानने के लिए सीडीओ अभिषेक कुमार देर शाम बेहजम स्कूल पहुंच गए। यहां छात्राओं को परोसे जा रहे खाना की गुणवत्ता देखी। छात्राओं से बातचीत करते हुए स्कूल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान लगातार कई महीने से अनुपस्थित चल रही एक शिक्षिका की सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया। बुधवार की देर शाम सीडीओ अचानक बा स्कूल बेहजम पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान एक शिक्षिका के कई महीनों से विद्यालय से अनुपस्थित रहने का मामला सामने आने पर सीडीओ ने सेवा समाप्ति की कार्रवाई के निर्देश दिए। सीडीओ ने छात्राओं से बातचीत की। क्लास में पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। कई सवाल पूछे। छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। छात्राओं से स्कूल में मिल रहे भोजन की गुणवत्ता, समय पर भ...