अल्मोड़ा, मई 15 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। काम नहीं मिलने और भेदभाव के आरोप को लेकर गुरुवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सीडीओ से वार्ता हुई। सीडीओ के आश्वासन के बाद भी सदस्य नहीं माने। निदान होने तक आंदोलन के निर्णय पर अडिग रहने की चेतावनी दी।ब्लॉक में दस क्षेत्र पंचायत सदस्यों का काम नहीं मिलने व भेदभाव व्यवहार के आरोप के बाद उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीडीओ राज जी शरण शर्मा के बुलाने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अल्मोड़ा पहुंचे। सीडीओ व जिला पंचायत राज अधिकारी के साथ वार्ता की, लेकिन काफी देर तक वार्ता चलने के बाद भी सहमति नहीं बन सकी। यह भी पढ़ें- सीडीओ के आश्वासन पर भी नहीं माने सदस्य सीडीओ ने समय रहते समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कहना है कि जब तक उनकी मुख्य समस्याओं का समाधान नहीं होगा, व...