बहराइच, मई 16 -- बहराइच,संवाददाता। विकास भवन सभागार में सीडीओ सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें कुल 176 कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें 32 कार्य अनारम्भ, 30 कार्य विलम्बित, 21 कार्य पूर्ण परंतु हस्तगत नहीं, 50 कार्य समयसीमा के भीतर निर्माणाधीन और 43 कार्य हस्तगत किए जा चुके की बात सामने आई।इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। कहा कि सभी कार्य समय पर पूरा न होने पर जवाबदेही तय होगी। समीक्षा में सिंचाई जल संसाधन विभाग के 31 और यूपीसीएलडीएफ के 01 कार्य को तत्काल प्रारम्भ करने के निर्देश दिए गए। पूर्ण परंतु हस्तगत न हुए 21 कार्यों को 31 मई तक सभी औपचारिकताएं पूरी कर प्रशासकीय विभाग को सौंपने को कहा गया। यह भी पढ़ें- सीडीओ की समीक्षा में खुली पोल,स्वीकृति कार्य नहीं हो सके प्रारंभ इसमें यूपीआरएनएस क...