लखीमपुरखीरी, मार्च 11 -- एआरटीओ कार्यालय में वसूली व दलालों का बोलबाला होने की लगातार मिल रही शिकायतों पर मंगलवार की दोपहर में सीडीओ अभिषेक कुमार ने अचानक छापा मार दिया। जाते ही सीडीओ ने सबसे पहले मुख्य गेट बंद कराकर जांच शुरू की। अवैध वसूली में कम्प्यूटर ऑपरेटर की सेवा समाप्त करने, काम लटकाने पर एक कर्मचारी पर विभागीय कार्रवाई और कार्यालय में मिले एक युवक पर एफआईआर का निर्देश दिया। सीडीओ की छापामारी से एआरटीओ आफिस के बाहर सजी ज्यादातर दुकानों के शटर बंद हो गए। यहां के कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। सीडीओ को कार्यालय में मिले कैमाखादर निवासी इश्तियाक और रवि मिले। इश्तियाक वाहन का ट्रांसफर कराने पहुंचे थे। पूछताछ में रवि ने खुद को पहले रिश्तेदार बताया सख्ती के बाद स्वीकार किया कि वह काम कराने के लिए दफ्तर आया है। इश्तियाक ने बताया कि काम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.