सीडीओ और उपायुक्त ने आरसेटी का किया निरीक्षण
पीलीभीत, मई 30 -- पीलीभीत। मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्रा और उपायुक्त स्वतः रोजगार वंदना सिंह ने विकास भवन स्थित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान में वर्तमान में चल रहे सर्फ, साबुन, डिटर्जेंट पाउडर, फिनाइल, टॉयलेट क्लीनर, हैंडवॉश और ग्लास क्लीनर निर्माण प्रशिक्षण बैच का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक रॉ मैटेरियल उपलब्ध कराने और उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर महिला टेलर बैच का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, आरसेटी निदेशक रवि कुमार, डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.