महाराजगंज, जून 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह तथा सीओ सदर अंकुर कुमार गौतम ने नवनिर्मित थाना भवन सिंदुरिया का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था व ठेकेदार से थाने का नक्शा लेकर गहनता से देखा समझा। जहां भी कमी नजर आई उसे शीघ्र ठीक कराने का निर्देश भी दिया। जिले की पुलिस व्यवस्था को नई पहचान देने जा रहा सिंदुरिया थाना अब शीघ्र ही अपने भव्य और हाईटेक भवन मे शिफ्ट हो जायेगा।पुलिस आवास निगम की देखरेख मे बने इस दो मंजिला भवन मे आधुनिक पुलिसिंग से सम्बंधित करीब सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं, जिसमें महिला हेल्प डेस्क, शिकायत कक्ष, विवेचना कक्ष सर्विलांस, कम्प्यूटर सर्वर कक्ष, महिला व पुरुष लाकअप, शस्त्रागार मलखाना आदि शामिल है। साथ ही महिला एवं पुरुष कान्सटेबिल बैरक, एसआई कक्ष के साथ अन्य दैनिक आवश्यकता की सुबिधाएं भी ...