पटना, दिसम्बर 17 -- पेंशनर्स दिवस के अवसर पर बुधवार को रक्षा लेखा पेंशनर्स वेलफेयर ट्रस्ट के बैनर तले फोर्ड अस्पताल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन सीडीए भवन सभागार में किया गया। जिसमें 200 से अधिक मरीजों की जांच हुई। शिविर में बड़ी संख्या में रक्षा लेखा विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। इस अवसर पर फोर्ड हॉस्पिटल के निदेशक डॉ.बीबी भारती ने कहा कि बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य की लगातार जांच कराना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान योग, स्वास्थ्य और पोषण पर विशेषज्ञ व्याख्यान भी आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में फोर्ड हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. संजीव कुमार ने बीएलएस की ट्रेनिंग दी। इस दौरान मरीजों को कार्डियक अरेस्ट मेडिकल इमरजेंसी किट भी हॉस्पिटल की ओर से वितरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...