इटावा औरैया, जून 16 -- जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम खेड़ा बुजुर्ग निवासी 22 वर्षीय युवक विशाल दुबे ने भारतीय सैन्य अकादमी से प्रशिक्षण पूर्ण कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव सहित उनके ननिहाल में भी खुशी का माहौल है। विशाल दुबे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय विद्यालयों से प्राप्त की। इसके बाद सुघर सिंह इंटर कॉलेज से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की तथा बीएससी की पढ़ाई पूरी की। कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की। चयन के बाद उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी में लगभग डेढ़ वर्ष का कठोर प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- पहले ही प्रयास में सीडीएस पास कर सेना में लेफ्टिनेंट बने गोवर्धनविशाल दुबे की नियुक्ति जून 2026 में प्रशिक्षण पूर्...