देहरादून, अप्रैल 16 -- गोपेश्वर। देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान गुरुवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। जहां उनके आगमन पर हेलीपैड पर पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट एवं थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने स्वागत किया। बदरीनाथ धाम पहुंचते ही सीडीएस जनरल चौहान ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने उन्हें यात्रा को सुरक्षित, सुगम व व्यवस्थित बनाने के लिए किए जा रहे व्यापक इंतजामों से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- इस साल चारधाम यात्रा में आपदा से बचाएंगे 48 पड़ाव, फोटो-वीडियो पर पाबंदी यह भी पढ़ें- पुलिस प्रशासन ने भगवान नरसिंह बद्री के किए दर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...