नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- अगर आप ग्रेजएशन की पढ़ाई पढ़ रहे हैं या ग्रेजुएट हो चुके हैं और आर्मी में अफसर बनना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। भारतीय थल सेना, वायु सेना और भारतीय नौसेना में अफसर बनने के लिए देश में दो प्रमुख परीक्षाएं होती हैं। पहली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी यानी एनडीए और दूसरी संयुक्त रक्षा सेवा यानी कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDS)। लेकिन आज हम बता करेंगे सीडीएस की, क्योंकि ग्रेजुएशन के बाद इसके जरिए सेना में अफसर बना जा सकता है। सीडीएस से जुड़े लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं, जैसे कि सीडीएस के जरिए सेना में अफसर कैसे बनते हैं। इसका सिलेक्शन प्रोसेस क्या होता है और एग्जाम कौन आयोजित करता है। साथ ही ये भी बहुत कम लोगों को पता होता है कि कब-कब सीडीएस परीक्षा का एग्जाम होता है? चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इन्ह...