अलीगढ़, अप्रैल 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ ससंवाददाता। संघ लोक सेवा द्वारा आयोजित सीडीएस, एनडीए एवं एनए परीक्षा रविवार को 13 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई। सीडीएस की परीक्षा तीन और एनडीए की परीक्षा दो पालियों में कराई गई। सीडीएस परीक्षा नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, टीकाराम कन्या महाविद्यालय एवं टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर कराई गई, जिसमें पहली पाली में 669, दूसरी पाली में 671 और तीसरी पाली में 339 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। एनडीए एवं एनए की परीक्षा एसएमबी इण्टर कॉलेज, धर्मसमाज महाविद्यालय, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, रतन प्रेम डीएवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज एवं माहेश्वर गर्ल्स इंटर में कराई। परीक्षा में लिए कुल 3929 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। एडीएम किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि सीडीएस एवं ए...