बरेली, मई 19 -- फरीदपुर। भुता के नवदिया गांव में युवक की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने के आरोप की पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस ने मृतक के अलावा आरोपियों के मोबाइल की सीडीआर खंगाली। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला सामने आया है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी को सुलझाने में जुटी है। भुता के गांव नवदिया निवासी 30 वर्षीय शैलेंद्र सिंह का शव रविवार सुबह आम के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। पोस्टमार्टम के बाद शैलेंद्र के भाई विजय समेत अन्य परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और तहेरी भाभी नीतू व उनके मायकेवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर थाने में हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद उन लोगों ने शैलेंद्र का शव थाने के सामने बीसलपुर हाईवे पर रखकर हंग...