जौनपुर, जुलाई 2 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में लगातार बंद होती जा रही औद्योगिक इकाइयों और व्याप्त अनियमितता के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सीडा कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मछलीशहर अजय कुमार उपाध्याय को सौंपा गया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि सीडा औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी द्वारा किये जाने के कारण भाजपा सरकार इस क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार के इस बदले की भावना वाली नीति के कारण यहां की फैक्ट्रियां या तो बंद हो जा रही है अथवा पलायन करने पर मजबूर हो रही हैं। वरिष्ठ नेता डॉ.परमेन्द्र सिंह ने कहा कि तत्काली...