देवरिया, फरवरी 3 -- मदनपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवा पहलवान अंतर्राष्ट्रीय रेसलिंग मंच पर अपने प्रतिद्वंदी को पराजित कर वर्ल्ड चैंपियन बने हैं, जिसको लेकर लोगों में हर्ष का माहौल है। वे अंतर्राष्ट्रीय पहलवान द ग्रेट खली के देखरेख में सीडब्ल्यूई वर्ल्ड हैवीवेट में भाग्य आजमा रहे थे। महेन गांव निवासी शिवेंद्र प्रताप सिंह पुत्र विंध्यवासिनी नंदन सिंह अंतर्राष्ट्रीय पहलवान खली के देखरेख में प्रशिक्षण ले रहे थे। परिजनों के अनुसार बीते शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय रेसलिंग के मंच पर पहली बार वह रिंग में उतरे। जहां उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को पराजित करते हुए 22 वर्ष की उम्र में चैंपियन बने हैं। उनके जीत पर गांव में हर्ष का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.