जमशेदपुर, अप्रैल 21 -- जमशेदपुर, प्रमुख संवाददाता। एमबीबीएस और पीजी में सीट वृद्धि को लेकर संसाधनों की स्थिति और आगे की तैयारियों पर चर्चा के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और अधीक्षक सोमवार को दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय में हुई बैठक में शामिल हुए। प्राचार्य ने वहां पीपीटी के माध्यम से प्रेजेंटेशन दिया और आगे की योजनाओं की जानकारी दी।इस दौरान एमबीबीएस की 150 सीटों को बढ़ाकर 250 करने और पीजी की सीटों को 56 से बढ़ाकर 150 तक करने पर चर्चा की गई। इसमें आधारभूत संरचना के अलावा फैकल्टी की समस्या सबसे बड़ी रही। इसके लिए राज्य के स्वास्थ्य विभाग से आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही फैकल्टी लाकर इस समस्या को दूर कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- प्राचार्य और अधीक्षक दिल्ली बैठक में गए प्राचार्य ने बताया कि बैठक में रांची और धनबाद से भी लोग पहुंचे थे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.