नई दिल्ली, मार्च 3 -- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थागई के साथ मंगलवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से उनके कार्यालय में मुलाकात की। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब दोनों दलों के बीच विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर गतिरोध बना हुआ है। कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया कि डीएमके अध्यक्ष स्टालिन के साथ एक घंटे तक चली बैठक में कांग्रेस नेताओं ने दोनों पार्टियों को प्रभावित करने वाले अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की और इन पर जल्द आखिरी फैसले को लेकर सहमत हुए। बताया कि दोनों पार्टियां गठबंधन आगे भी जारी रखना चाहती हैं, हालांकि कांग्रेस द्वारा मांगी जा रही कुछ सीटों को लेकर असहमति हैं। द्रमुक ने कांग्रेस को एक राज्यसभा सीट का ऑफर दिया है पर बात विधानसभा की चुनाव के लिए 39 सीटों की म...