सीट कवर देखने के बहाने उचक्का उड़ा ले गया 5,600 रुपये
गोरखपुर, जून 16 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में मंगलवार सुबह एक उचक्के ने साइकिल दुकानदार को झांसा देकर 5,600 रुपये से भरा पर्स पार कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के राजौड़ा पंजूम निवासी वीरेंद्र सिंह भटहट सीएचसी गेट के पास गोरखपुर-महराजगंज मुख्य मार्ग पर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान चलाते हैं। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बाइक से एक युवक उनकी दुकान पर पहुंचा और साइकिल का सीट कवर व ताला दिखाने को कहा।वीरेंद्र सामान दिखाने के बाद साइकिल बनाने में व्यस्त हो गए। इसी दौरान युवक सीट कवर पसंद न आने की बात कहकर दुकान के अंदर घुस गया और अन्य सीट कवर देखने लगा। मौके का फायदा उठाकर उसने दीवार पर टंगे पै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.