इटावा औरैया, मई 18 -- इटावा। सरकार जहां पेट्रोल-डीजल की बचत और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आम लोगों से सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील कर रही है, वहीं जनप्रतिनिधि खुद रोडवेज बसों से दूरी बनाए हुए हैं। जबकि रोडवेज बस के अधिकारी यात्री संख्या बढ़ाने के लिए सुविधाओं की ओर से गंभीरता से ध्यान दे रहे हैं। आलम यह है कि इटावा डिपो की बसों में सांसद और विधायकों के लिए आरक्षित सीटें वर्षों से खाली पड़ी हैं। बीते 20 साल में इटावा डिपो की किसी बस में सांसद या विधायक के यात्रा करने की जानकारी नहीं मिली। रोडवेज बसों में चालक के पीछे की सीट मंत्री, विधायक और पूर्व मंत्री के लिए आरक्षित होती हैं। लेकिन रोडवेज बसों की इन आरक्षित सीटों पर शायद ही कोई मंत्री या विधायक बैठता हो। सीटें बेशक मंत्री या विधायक के लिए आरक्षित हैं, लेकिन इनका उपयो...