बागेश्वर, जुलाई 21 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। बीडी पांडे कैंपस में स्नातक स्तर पर इतिहास, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र विषय में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। छात्र नेता प्रेम दानू, राहुल कुमार और नीरज जोशी कैंपस के मुख्य गेट पर चढ़ गए। उनके हाथ में ज्वलनशील पदार्थ की बोतल देख कैंपस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। सूचना पर पुलिस और तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा। करीब छह घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद तीनों विषयों में 20-20 सीटें बढ़ाने पर छात्र नीचे उतरे। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र-छात्राओं की समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रहा है। यह भी पढ़ें- आज से टीएनबी लॉ कॉलेज में शुरू होगा अनिश्चितकालीन अनशन सीटें कम होने के कारण कई छात्र प्रवेश से वंचित हो रहे है...