बांका, अप्रैल 23 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। जयपुर थाना क्षेत्र के कोल्हासार पंचायत दोनिहार गांव में गुरुवार को एक 21 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक गांव के रघुनाथ यादव का पुत्र पमलेश कुमार बताया गया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार अहले सुबह पमलेश कुमार अपने घर से बहियार की ओर निकला था। परिजनों ने शुरुआत में यह समझा कि वह रोज की तरह शौच के लिए गया होगा, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो घरवालों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद परिजन व ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए। काफी खोजबीन के बाद बहियार स्थित जोगीकुंड जोर के समीप एक महुआ के पेड़ से उसका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। यह भी पढ़ें- UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड में फेल होने पर घबराएं नहीं, आपके पास है ये विकल्प मौजूद घटना की सूचन...