आरा, फरवरी 7 -- -शनिवार को एक पाली में हुई सीटेट की परीक्षा -आज रविवार को दो पालियों में ली जाएगी सीटेट आरा, निज प्रतिनिधि। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) का आयोजन शनिवार को देशभर में किया गया। इसी कड़ी में यह परीक्षा आरा शहर और जिले में कई स्थानों पर ली गई। शनिवार को एक पाली में यह परीक्षा शहर समेत जिले के निर्धारित 16 केंद्रों पर ली गई। यह परीक्षा आज रविवार को भी दो पालियों में होगी। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए गए थे, जिससे किसी भी तरह की अव्यवस्था देखने को नहीं मिली। शनिवार को पेपर टू की परीक्षा हुई। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर न तो बहुत कठिन था और न बहुत आसान। हालांकि संस्कृत के सेक्शन और समय की कमी ने कई अ...