नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय में सीयूईटी में बाद रिक्त सीटों की संख्या बढ़ने पर हो रही आलोचना का जवाब कुलपति प्रो.योगेश सिंह ने दिया है। कुलपति ने बयान जारी कर कहा कि डीयू के कुछ कॉलेजों में स्नातक प्रोग्रामों में खाली सीटों की वजह सीयूईटी नहीं है। कुलपति ने यह भी कहा कि दाखिला कम होने के कारण किसी भी पाठ्यक्रम को बंद नहीं किया जाएगा। कुलपति ने कहा कि सीयूईटी आने के बाद विश्वविद्यालय की दाखिला प्रक्रिया केंद्रीकृत सिस्टम के साथ अधिक पारदर्शी और जवाबदेह हो गई है। अब हर स्टेकहोल्डर को प्रत्येक सीट की स्थिति के बारे में पता होता है। उन्होंने डीयू की दाखिला शाखा के आंकड़ों के आधार पर स्पष्ट किया कि सीयूईटी से पहले जब दाखिले 12वीं कक्षा में मिले अंकों के आधार पर होते थे, तब भी कुछ सीटें खाली रह जाती...