धनबाद, मई 4 -- सीटू जिला कमेटी की बैठक रविवार को सर्किट हाउस में हुई। मौके पर मुनीडीह कोलवाशरी में चार मजदूरों की दबकर हुई मौत पर दुख व्यक्त करते हुए मौन धारण कर शोक संवेदना प्रकट की गई। सीटू राज्य अध्यक्ष विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि सरकार चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड्स) के माध्यम से मजदूरों के वे तमाम अधिकार छीन रही है, जो लंबे संघर्षों के बाद हासिल किया था। चार श्रम संहिताओं के लागू होने पर हड़ताल करना, अपने अधिकार के लिए ट्रेड यूनियन बनाना, वेतन समझौता का अधिकार आदि छीन लिया जाएगा। कॉरपोरेट परिवार को ज्यादा से ज्यादा लाभ हो, इसके लिए चार लेबर कोड का लाया गया है।जिला महामंत्री राम कृष्णा पासवान ने कहा कि जिले में बढ़ते विस्थापन और प्रदूषण की समस्या पर जुलाई माह में रणधीर वर्मा चौक पर महाधरना का आयोजन किया जाएगा। रसोई गैस तथा पेट्रोलियम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.