बेगुसराय, जुलाई 6 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। रणदिवे भवन के पास एक सभागार में पांच जुलाई को भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र (सीटू) की 21 सदस्यीय जिला कमेटी का निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें आरएस राय को जिला अध्यक्ष, अंजनी कुमार सिंह को जिला महासचिव, रत्नेश झा को कोषाध्यक्ष, रामबालक सहनी को उपाध्यक्ष तथा मदन कुमार को संयुक्त सचिव निर्वाचित किया गया।

संघर्ष की आवश्यकता मौके पर सीटू राष्ट्रीय सचिव एवं आंगनबाड़ी फेडेरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष एआर सिंधु ने जिले के विभिन्न ट्रेड यूनियनों से चुनकर सम्मेलन में भाग ले रहे तीन से ज्यादा प्रतिनिधियों का आह्वान करते हुए कहा कि संगठित ताकत, एकजुट संघर्ष और अधिकार पाने के संकल्प के बल पर ही मजदूर आंदोलन कॉरपोरेट कंपनी राज की चुनौतियों का मुकाबला कर सकता है। शासक वर्ग आज धर्म, जाति, भाषा, क्षेत्र ...