सीटी स्कैन रिपोर्ट में हेराफेरी कर फंसाने का आरोप, रेडियोलॉजिस्ट समेत तीन पर केस
औरैया, मई 28 -- अयाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिखरना गांव निवासी एक युवक ने सीटी स्कैन रिपोर्ट में कथित हेराफेरी कर झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर अयाना थाना पुलिस ने रेडियोलॉजिस्ट समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिखरना निवासी राजू उर्फ सुंदरम ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव के नरेंद्र सिंह ने उसके और अन्य लोगों के खिलाफ अयाना थाने में जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि मुकदमे को गंभीर बनाकर आरोपियों को जेल भेजने की मंशा से वादी नरेंद्र सिंह और मजरूब जयप्रकाश उर्फ पम्मू ने चिचौली मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. जे. रत्नाकर से मिलकर गलत तरीके से मेडिकल रिपोर्ट तैयार कराई。
सीटी स्कैन रिपोर्ट में हेराफेरी पीड़ित का आरोप है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.