महाराजगंज, अगस्त 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला अस्पताल में स्थापित सीटी स्कैन मशीन पिछले 12 दिनों से खराब पड़ी है। इसके कारण हर दिन करीब 50 मरीजों की जांच प्रभावित हो रही है। अस्पताल में यह सेवा नि:शुल्क मिलती है, लेकिन मशीन में आई तकनीकी खराबी की वजह से इलाज के लिए आने वाले गंभीर मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में मरीजों को बाहर के निजी सेंटरों का रुख करना पड़ रहा है, जहां उन्हें दो हजार से चार हजार रुपये तक का भारी शुल्क चुकाना पड़ रहा है。 यह भी पढ़ें- Maharajganj News: चेन्नई बंदरगाह से जिला अस्पताल आएगी अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीनसीटी स्कैन मशीन की आपूर्ति और रखरखाव सीटी स्कैन मशीन की आपूर्ति और रखरखाव करने वाली कंपनी के साथ स्वास्थ्य विभाग का सख्त अनुबंध है। शर्तों के मुताबिक यदि मशीन खराब होती है तो ...