देवघर, अप्रैल 8 -- सारवां,प्रतिनिधि। सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए सीटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाओ नामांकन अभियान के तहत कुशमाहा एवं बांधडीह विद्यालय से बुधवार को प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के दौरान स्कूल में नामांकित बच्चों को विद्यालय की ओर आकर्षित करने के लिए बच्चों द्वारा विभिन्न स्लोगनों का प्रयोग किया जा रहा था। विद्यालय का पोषक क्षेत्र भ्रमण के दौरान यह प्रभात फेरी पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के आवास पर पहुंची। मौके पर पूर्व मंत्री द्वारा बच्चों का हौसला अफजाई किया गया एवं अभिभावकों को प्रतिदिन अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया। सीटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाओ नामांकन अभियान में प्रभारी प्रधानाचार्य त्रिलोचन राम, सहायक आचार्य श्यामनंद, आनंद, सनोड कुमार एवं अभिभावक सहित काफी संख्या में स्कूली बच्च...