बरेली, जनवरी 20 -- सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित और नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सीटी-आरएवी (कैशलेस ट्रीटमेंट-रोड एक्सीडेंट विक्टिम्स) योजना के तहत सोमवार को आईएमए हॉल में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन कपूही और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) वैभव ने चिकित्सकों व अस्पताल प्रतिनिधियों को योजना की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को चिन्हित अस्पतालों में बिना अग्रिम भुगतान तत्काल उपचार दिया जाएगा। इससे समय पर इलाज संभव होगा और जान बचाई जा सकेगी। प्रशिक्षण सत्र में जिले के निजी अस्पतालों के डॉक्टरों व स्टाफ ने भाग लिया। कार्यक्रम में योजना की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, नोडल अधिकारियों की भूमिका और उपचार से जुड़े दिशा-निर्...