रांची, जून 5 -- रांची, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सीटीसी (टी एंड आईटी) परिसर में शुक्रवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। प्राचार्य राजेश सहाय के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में आम, लीची, अमरूद, जामुन, बरगद, पीपल और नीम सहित कई फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में झारखंड सेक्टर मुख्यालय के उप महानिरीक्षक अजय कुमार मिश्रा एवं सतीश कुमार लिंडा सहित संस्थान के उप प्राचार्य अनुराग राणा, कमांडेंट बृजेश कुमार दूबे, उप कमांडेंट अमन दीप तथा अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्राचार्य राजेश कुमार सहाय ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि संस्थान परिसर को हरित बनाने के बाद अब आसपास के गांवों और पूरे रांची को हरा-भरा बनाने का लक्ष्य रखा गया है। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण...