सीटीसी की भूमि का डीआईजी ने लिया जायजा
मोतिहारी, जुलाई 24 -- घोड़ासहन। घोड़ासहन में प्रस्तावित कान्सटेबल ट्रेनिंग कॉलेज के निर्माण के लिए चयनित भूमि का शुक्रवार को पुलिस उप-महानिरीक्षण प्रशिक्षण रमन चौधरी के द्वारा निरीक्षण किया गया। अंचल अधिकारी अतुल कुमार बादल ने बताया कि मौजा श्रीपुर थाना नम्बर 9 खेसरा 43 बेतिया राज की 90एकड़ भूमि का चयन प्रशिक्षण केन्द्र के निर्माण के लिए किया गया है। यह भूखंड श्रीपुर-बालापुर सड़क पर लोटहा पुल के निकट बताया गया है। डीआईजी के साथ स्थानीय थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार,अंचलाधिकारी अतुल कुमार बादल,राजस्व पदाधिकारी सकलदेव कुमार व अन्य शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि सबकुछ ठीक रहा तो प्रशिक्षण केन्द्र का निर्माण शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। दूसरी ओर इस केन्द्र की स्थापना के बाद इस क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.