मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर। पंपू पोखर स्थित कंबाइन्ड टर्मिनल बिल्डिंग को स्कॉईवॉक और एफओबी से जोड़ने का काम शुक्रवार से शुरू हो गया। इसके लिए सीबीटी की दूसरी मंजिल से एक गेट बनाया जा रहा है, जहां से यात्री सीधे स्कॉईवॉक होते जंक्शन के मुख्य हिस्से में आ सकेंगे। वहीं, एफओबी से प्लेटफार्म सात-आठ और एक व छह पर जा सकते हैं। इन दोनों के कनेक्शन के बाद ही सीटीबी में शिफ्टिंग की प्रक्रिया होगी। हालांकि, निर्माण में एक महीने से अधिक का समय लग सकता है। सीटीबी, एफओबी और स्कॉईवॉक को एक-दूसरे से जोड़ने के बाद स्कॉईवॉक का सुरक्षा घेरा भी बनाना है, जिसमें अभी समय लगेगा। आरएलडीए ने स्कॉईवॉक का निर्माण 31 मार्च तक पूरा करने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन, यह प्रोजेक्ट 15 अप्रैल से पहले पूरा होते नहीं दिख रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...