धनबाद, जून 15 -- समान कार्य के लिए समान वेतन और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर झारखंड में डीवीसी के करीब 850 कैजुअल श्रमिक 22 जून से चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। इस आंदोलन का नेतृत्व जेएलकेएम के डुमरी विधायक जयराम महतो करेंगे। इसे लेकर रविवार को पुटकी में प्रीतरंजन सिंह चौधरी की अध्यक्षता में डीवीसी कैजुअल मजदूर संघ के जीओएमडी-4 डिवीजन एवं टीएससी के श्रमिकों की बैठक हुई। बैठक में प्रीतरंजन सिंह चौधरी ने कहा कि कई श्रमिक 25 वर्षों से कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें स्थायी कर्मियों की तुलना में काफी कम वेतन और सीमित सुविधाएं मिल रही हैं। यह भी पढ़ें- एनटीपीसी मजदूर यूनियन की बैठक में युवाओं के रोजगार के बारे में की गई चर्चा आंदोलन में बोकारो, चंद्रपुरा, मैथन, कोडरमा थर्मल पावर प्लांट समेत विभिन्न सब...