बोकारो, मार्च 30 -- चंद्रपुरा। डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट में रविवार की शाम करीब 6.45 बजे सीएचपी सेक्शन से जूड़े एमसीसी टू केबल पैनल में आग लग गई। आग लगते ही वहां काम करने वाले कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। तत्काल सीआईएसएफ के फायर विंग को सूचना दी गई। फायर विंग के जवानों ने करीब आधे घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। उक्त स्थल पर आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। बगल में ही एक ट्रांसफार्मर भी था। आग लगने से पैनल धू धू कर जलने लगा। आग लगने की घटना के कारण सीएचपी विभाग का एक कन्वेयर बेल्ट को बंद किर दिया गया। आग की घटना को छोटी घटना बताते हुए सूत्रों ने बताया इस घटना से सीटीपीएस की बिजली उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ा है। सीएचपी विभाग बिजली सेवा बहाल कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.