सीटीएस प्लांट क्रशर में चोरी का प्रयास नाकाम,एक गिरफ्तार
साहिबगंज, मार्च 28 -- मंडरो। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के दामिन भीठा मौजा में संचालित सीटीएस प्लांट क्रशर में चोरी के आरोप में प्लांट कर्मियों ने एक व्यक्ति को पकड़ा है। प्लांट सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला के रानीपुर शिवनगर गांव के हासिम सेख के रूप में हुई है। आरोपी के पास से प्लांट का तांबे का तार समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।घटना के बाद प्लांट कर्मियों ने उसे मिर्जाचौकी पुलिस के हवाले कर दिया है। इस मामले में बिहार के बेगूसराय जिला के अमजदपुर गांव के रहने वाले प्लांट कर्मी अरविंद कुमार के बयान पर मिर्जाचौकी थाना में हासिम सेख सहित तीन अन्य लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है। गिरफ्तार हासिम सेख को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.