नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- CTET Exam date : सीबीएसई ने सीटीईटी सितंबर 2026 परीक्षा की नई तिथि का ऐलान कर दिया है। अब यह परीक्षा 12 दिसंबर और 13 दिसंबर को आयोजित होगी। हर उम्मीदवार को दिए गए एग्जामिनेशन सिटी और एग्जाम की तारीख की जानकारी एग्जाम से 15 दिन पहले CTET पोर्टल https://ctet.nic.in/ पर उपलब्ध करा दी जाएगी। एग्जामिनेशन सेंटर की डिटेल्स वाला एडमिट कार्ड एग्जाम से दो दिन पहले CTET पोर्टल से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। यानी अंदाजा लगाया जा सकता है कि एग्जाम सिटी 27 या 28 नवंबर को जारी हो जाएगी वहीं एडमिट कार्ड 10 दिसंबर को जारी होंगे। इससे पहले सीटीईटी 6 सितंबर को आयोजित होने वाली थी लेकिन इसे टाल दिया गया था। परीक्षा आयोजित करने का जिम्मा संभाल रहे सीबीएसई बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्...