गंगापार, मई 9 -- क्षेत्र के खपटिहा गांव में बीते पांच मई को सीज किए गए मकान का ताला तोड़कर परिजन मकान का उपयोग कर रहे थे। मामले में उपजिलाधिकारी की अगुवाई में पहुंची इलाकाई पुलिस के आला अफसरों की मौजूदगी को मकान को दोबारा सीज व कुर्क किया गया।कुर्क किए गए मकान का बिंदु मिश्रा पत्नी मनीष मिश्रा ने मकान का ताला तोड़कर निवास करना प्रारम्भ कर दिया था। मामले में हल्का लेखपाल शिवम शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...