सोनभद्र, अप्रैल 8 -- अनपरा/दुद्धी, हिन्दुस्तान टीम। इरान, इजराइल और अमेरिका के बीच चल ही जंग के बीच युद्ध विराम की सूचना मिलते ही खाड़ी देशों में रह रहे लोगों के परिजनों ने राहत की सांस ली है। अब उनके आसानी से घर वापस आने की भी उम्मीद जगी है। जंग के दौरान परिवार के लोग दहशत के साये में जी रहे थे। युद्धविराम की सूचना से राहत मिली है। ईरान के साथ यूएस-इजराइल सीजफायर से मिडिल ईस्ट में रह रहे भारतीयों ने बड़ी राहत की सांस ली है। अनपरा में रह रहे परिजनों से बातचीत में उन्होने ईद पर न आ पाने का मलाल जताते हुए शीघ्र घर आने की उम्मीद भी जतायी है। मदरसा रोड वार्ड 20 टैगोर नगर निवासी आदिम रसूल खान जो फिलहाल कुवैत में रह रहे है ने बताया कि हालात बेहद तनावपूर्ण हो गये थे। वह कुछ समय से घरों के भीतर ही रहने को मजबूर थे। सीजफायर से अब काम शुरू होने की सं...