नई दिल्ली, जुलाई 18 -- नई दिल्ली। मैं सुबह साढ़े पांच बजे के करीब जंतर मंतर के पास सीजेपी के प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गई थी। सुबह छह बजकर करीब 40 मिनट पर अचानक कुछ लोग सफेद पर्दा लगाकर सोनम वांगचुक को उठाने लगे। मैं अपने साथियों के साथ मंच के पास पहुंची, लेकिन हम लोग कुछ नहीं कर पाए। हमारी आंखों के सामने से वांगचुक को उठा लिया गया। यह बताते हुए प्रदर्शनकारी अंजली की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वांगचुक के साथ हो रही पुलिस कार्रवाई का विरोध करने पर लोगों के साथ मारपीट व धक्का मुक्की की गई। उन्होंने कहा कि सुबह पुलिसकर्मियों की संख्या बाकी दिनों से अधिक नजर आई। पुलिस की कई बसें आ रही थीं। हमें लगा कि पुलिस सुरक्षा के लिए यह नियमित कार्य कर रही है। लेकिन, डर तब बढ़ गया जब सादी वर्दी में कुछ पुलिसकर्मी मंच के सामने पहुंच ...