झांसी, अक्टूबर 9 -- झांसी, संवाददाता । शनिवार को दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले प्रदर्शन का ऐलान किया गया। वहीं रेलवे ने कई ट्रेनें रद करने का निर्णय लिया। जिसने शहरवासियों की नींद उड़ा दी है। किसी को जरूरी मीटिंग में पहुंचना है तो किसी एम्स अस्पताल। शुक्रवार की देर शाम झांसी सहित आसपास के इलाकों से आने वाली लग्जरी सहित अन्य बसों में भीड़ बढ़ गई। स्लीपर क्लास, टूरिस्ट बसों में अचानक शनिवार की एडवांस बुकिंग हुई। हालांकि पहले से बुकिंग होने की वजह से संचालक मनाही कर रहे हैं। पर, जरूरी काम पहुंचने का हवाला देते हुए लोग ओखला तक ही जाने को तैयार हैं। यह भी पढ़ें- प्रदर्शन के चलते 38 यात्री ट्रेनें रद की, हजारों यात्री फंसे आवास विकास निवासी नरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस जाना था। लेकिन, ऐन वक्त पर मिली निरस्तकरण क...