नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को देखते हुए देशभर के विभिन्न शहरों से दिल्ली आने वाली 75 यात्री ट्रेनों को रद कर दिया है। रेलवे ने ऐसी ट्रेनों को रद किया है जो तड़के चार बजे से दोपहर दो बजे के बीच नई दिल्ली और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचती हैं। रेलवे के आधिकारिक बयान के अनुसार देशभर से दिल्ली आने-जाने वाली लगभग 70-75 ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनकी संख्या बढ़ने की संभावना है। इसमें मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों सहित राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी शामिल हैं। इससे हजारों यात्री जहां-तहां फंस गए हैं। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों का तर्क है कि स्टेशनों के आसपास संभावित यातायात जाम और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली और ह...