नई दिल्ली, जुलाई 3 -- नई दिल्ली, व.सं.। कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्यों ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर एक दिन का अनशन किया। इस दौरान सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा करते हुए कहा कि छह दिन से भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज को सुन नहीं रही है। उधर, प्रदर्शन स्थल पर शुक्रवार को भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अलग-अलग छात्र संगठनों ने भाग लिया। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) से जुड़े छात्रों ने भी प्रदर्शन स्थल पर अलग मंच से अपना अनिश्चितकालीन अनशन जारी रखा। यह भी पढ़ें- आप लोग यहां ठूंस-ठूंसकर खा रहे; CJP के मंच पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक हो गए दुखी...