नई दिल्ली, जुलाई 21 -- नीट पेपर लीक पर जवाबदेही को लेकर शुरू हुए काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन में मंगलवार को नया मोड़ आया। संसद के भीतर सरकार को घेर रहा विपक्ष सड़क पर उतरा। प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देना, शरद पवार का जंतर-मंतर पहुंचना, अखिलेश और सुप्रिया सुले का राहुल के समर्थन में जुटना, दर्शाता है कि छात्रों, नौजवानों और अभिभावकों से जुड़े इस मुद्दे को विपक्ष लपकना चाहता है। सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद मार्च किया। पहली बार प्रदर्शनकारी भारी सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ते हुए संसद भवन के गेट तक पहुंचे जिसके चलते कुछ समय के लिए संसद के प्रवेश द्वार भी बंद रहे। उधर, संसद के भीतर विपक्ष ने छात्रों की आवाज उठाई। लेकिन मंगलवार को इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष दोनों अधिक सक्रिय दिखे। यह भी पढ...