हापुड़, अक्टूबर 9 -- दिल्ली में सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर छह प्रमुख ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। रेलवे के इस अचानक फैसले से राजधानी दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों के साथ साथ आम रेल यात्रियों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली 12229 लखनऊ मेल एक्सप्रेस 9 अक्टूबर को निरस्त किया गया है। जबकि कासगंज से नई दिल्ली जाने वाली 15303 इंटर सिटी एक्सप्रेस 10 सितंबर को निरस्त रहेगी। इसके साथ ही बुलंदशहर से तिलक ब्रिज जाने वाली 64567 शटल 10 अक्टूबर, मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली 54307 मुरादाबाद दिल्ली पैसेंजर 9 अक्टूबर, बरेली से दिल्ली जाने वाली 54075 बरेली दिल्ली पैसेंजर नौ अक्टूबर और दिल्ली से बरेली जाने वाली 54076 दिल्ली बरेली पैसेंजन 9 अगस्त ...