उन्नाव, जून 5 -- उन्नाव। संवाददाता बीघापुर थानाक्षेत्र के एक ग्रामीण द्वारा पूर्व थानाध्यक्ष पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराने और रंजिश में सहयोग के आरोपों का मामला अब न्यायालय में पहुंच गया है। सीजेएम कोर्ट ने मामले में सीओ की रिपोर्ट मिलने के बाद अगली सुनवाई की तारीख तय कर दी है।बीघापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गनेश खेड़ा मजरा सातन गांव निवासी रामबालक ने कुछ माह पूर्व तत्कालीन थानाध्यक्ष राजपाल के खिलाफ सीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी। यह प्रार्थना पत्र अधिवक्ता के माध्यम से धारा 173(4) के तहत प्रस्तुत किया गया था। प्रार्थना पत्र में रामबालक ने आरोप लगाया था कि पूर्व एसओ राजपाल ने गांव में रंजिश रखने वाले लोगों के कहने पर उसके और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ जबरन कई मुकदमे दर्ज कर दिए। यह भी पढ़ें- द...