संतकबीरनगर, अप्रैल 4 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जनपद के हावपुर भड़ारी के कोटेदार के परिवाद पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी की कोर्ट ने सुनवाई के पश्चात बखिरा थाने के तत्कालीन उप निरीक्षक जय प्रकाश यादव को तलब किया है। 30 मार्च को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी किया है। मामले अग्रिम सुनवाई की तिथि 30 अप्रैल नियत है। मामला वर्ष 2007 का है। जिसमें पुलिस ने कोटेदार गणेश मिश्र व अन्य के विरुद्ध जालसाजी, चोरी, गबन व विश्वास में विश्वासघात समेत राशन की काला बाजारी का आधारहीन अभियोग पंजीकृत किया था। परिवादी व कोटेदार गणेश मिश्र पुत्र कन्हैया मिश्र ग्राम हावपुर भडारी थाना बखिरा ने सीजेएम न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया है। परिवाद में तत्कालीन उप निरीक्षक जय प्रकाश यादव, तत्कालीन थानाध्यक्ष रमा शंकर यादव, आरक्षी रा...